मैनपुरी में युवक ने अपनी विधवा भाभी की आधी रात को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 


brother-in-law murdered widowed sister-in-law shot at midnight In Mainpuri

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में देवर ने विधवा भाभी का कत्ल कर दिया। मामला थाना भोगांव क्षेत्र के गांव चंदरपुर का है। बताया गया है कि जमीन के विवाद को लेकर आरोपी ने रविवार की रात भाभी की गोली मारकर हत्या की। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी देवर भाग गया। सोमवार की सुबह एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Trending Videos

भोगांव क्षेत्र के गांव चंदरपुर निवासी सीता देवी (32) के पति प्रवीण की करीब 6 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। घर में जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। ससुर सीता को जमीन नहीं दे रहे थे। रविवार की रात को जमीन के विवाद को लेकर देवर प्रशांत ने सीता को गोली मार दी। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर वहां से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। आरोपी देवर की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *