अपहरण के बाद साली को बेचने के आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन कर रही नागपुर पुलिस जीजा को अपने साथ ले गई है। 


Brother-in-law who traded his sister-in-law was arrested by the police

छात्रा सांकेतिक फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


फतेहाबाद। साली का अपहरण करने के बाद दो लाख रुपये में बेचने के आरोपी थाना निबोहरा क्षेत्र के एक गांव के युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र के नागपुर से पहुंची पुलिस आरोपी जीजा को अपने साथ ले गई।

Trending Videos

थाना कपिल नगर, नागपुर महाराष्ट्र के उपनिरीक्षक अविनाश संभाराव खटके ने बताया कि मई 2025 में आरोपी अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर साली का अपहरण किया था और उसे राजस्थान में दो लाख रुपये में बेच दिया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्जकर एक आरोपी को पहले ही जेल भेज दिया है। निबोहरा के प्रभारी निरीक्षक जय नारायण सिंह ने बताया कि साली का अपहरण कर बेचने के मामले में नागपुर पुलिस ने वांछित आरोपी अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी को गिरफ्तार कर ले गई है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *