
agra murder
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजमहल के आसपास का क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। रविवार को लकड़हारा मस्जिद में महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। दुष्कर्म की आशंका है। पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मृतका की बेटी का कहना है कि जो मेरी मां के साथ हुआ, वो उसे दरिंदे के साथ हो, तभी सुकून मिलेगा।
ताजमहल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने खैराती टोला के एक युवक से पूछताछ की। मृतक की बेटी का कहना है कि मेरी मां की हत्यारे को पुलिस नहीं पकड़ पा रही। एक महिला से कुछ माह पहले मस्जिद की सेवा को लेकर विवाद हुआ था। मुझे उस महिला पर शक है।
