BSP also made Sunil Mandal Incharge

सुनील
– फोटो : सुनील

मैनपुरी। करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा को आगरा मंडल इंचार्ज बनाकर करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित करके मैनपुरी में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो दिन पहले लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया है।

Trending Videos

करहल विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। सपा और भाजपा उपचुनाव की तैयारी में जुटी हैं। बसपा ने पहली बार उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। उपचुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए बसपा ने तैयारी की है। बसपा द्वारा पार्टी के पुराने और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। दो दिन पहले हुई समीक्षा के बाद आगरा रोड निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा को आगरा मंडल इंचार्ज की जिम्मेदारी देकर मैनपुरी में संगठन को मजबूत करके करहल विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटने को कहा है। इटावा के रहने वाले अमित आंबेडकर को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इससे पहले बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पेंटर को आगरा मंडल इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। मनीष सागर को जिला प्रभारी बनाकर संगठन को मजबूत करके करहल विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटने को कहा है। बसपा ने करहल विधानसभा उपचुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारने की बात भी कही है।

करहल विधानसभा उपचुनाव में बसपा भी इस बार प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। दो पूर्व जिलाध्यक्षों को मंडल इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की मजबूती के लिए दो जिला प्रभारी भी बनाए गए हैं।

प्रेमचंद्र शाक्य, जिलाध्यक्ष बसपा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *