BSP changed ticket from Mainpuri Lok Sabha, now Shivprasad Yadav of Etawah will contest elections

शिवप्रसाद यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इटावा जिले में मैनपुरी का चुनावी रण मतदान के दिन करीब आने के साथ ही और रोचक होता जा रहा है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के नामांकन करने के अगले दिन ही बसपा ने अपना टिकट बदलकर इटावा के भरथना से पूर्व विधायक रहे शिवप्रसाद यादव को अपना प्रत्याशी बना दिया है।

इससे पहले शाक्य प्रत्याशी डॉ. गुलशन पर दांव लगाया था। 2007 में भरथना से बसपा से ही विधायक रह चुके शिवप्रसाद यादव घोसी यादव समाज से ही आते हैं। वह भाजपा में भी रह चुके हैं। उन्होंने 2023 में भाजपा छोड़कर अपनी खुद की पार्टी बना ली थी। सर्वजन सुखाय पार्टी का वह लगातार विस्तार करने में लगे थे।

लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने शहर के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करके घोसी समाज को एक साथ करने का प्रयास किया था। इसके बाद उन्होंने प्रदेश में अपनी पार्टी से प्रत्याशी भी खड़े करने का ऐलान किया था, लेकिन इस बीच मंगलवार सुबह बसपा ने मैनपुरी से उनके टिकट पर मोहेर लगा दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें