बसपा सुप्रीमो मायावती अब से कुछ ही देर में मीडिया को संबोधित करेंगी। इस दौरान वह आरक्षण में क्रीमीलेयर को लागू करने को लेकर अपना पक्ष रखेंगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए निर्णय पर बसपा सुप्रीमो मायावती अपना पक्ष रखेंगी। इसके लिए वह अब से कुछ ही देर में मीडिया को संबोधित करेंगी।
इसके पहले, केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आरक्षण में क्रीमी लेयर का प्रावधान लागू नहीं किया जाएगा। शुक्रवार शाम को हुई बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
