BSP Leader Akash Anand will visit all the states to increase BSP mass base

BSP Leader Akash Anand
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर एवं मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद पार्टी संगठन का विस्तार करने के लिए अगस्त माह के पहले सप्ताह से सभी राज्यों का दौरा करेंगे। इसकी शुरुआत हरियाणा से हो सकती है, जहां जल्द विधानसभा चुनाव होना है। तत्पश्चात आकाश पूरे देश में दलितों को एकजुट करने की कवायद करेंगे।

Trending Videos

सूत्रों की मानें तो नई दिल्ली स्थित बसपा के केंद्रीय कार्यालय द्वारा आकाश आनंद के दौरे का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जिसे अगले हफ्ते अंतिम रूप दे दिया जाएगा। टीम आकाश आनंद से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 

दरअसल, यूपी में लोकसभा चुनाव में आकाश के तेवरों के बाद हर राज्य में पार्टी संगठन द्वारा उन्हें बुलाया जा रहा है। इसी वजह से आकाश ने कई राज्यों का दौरा करने का फैसला लिया है ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इसकी सहमति दे दी है। अपने दौरे में आकाश अन्य राज्यों में पार्टी की संभावनाओं को तलाशने के साथ दलित वोट बैंक को बसपा के पक्ष में लाने की कोशिश करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *