BSP will field its candidate on Amethi and raebareli both seats.

बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


देश की बहुचर्चित रायबरेली और अमेठी सीट पर यदि गांधी परिवार के सदस्य राहुल गांधी या प्रियंका गांधी चुनाव लड़ते हैं तो भी बसपा उनके साथ कोई रियायत नहीं करेगी। बसपा वहां से मजबूत और जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

रविवार को सुल्तानपुर आए बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व सांसद घनश्याम खरवार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दोनों सीटों पर प्रत्याशी तय हो गए हैं, जिनका जल्द ही ऐलान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: सपा ने सात उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, बसपा से निकाले गए सांसद को श्रावस्ती सीट से टिकट

ये भी पढ़ें – सपा ने श्रावस्ती से राम शिरोमणि को बनाया प्रत्याशी, 2019 में सपा-बसपा गठबंधन से दर्ज की थी जीत

रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतर रही हैं। ऐसे में यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं हैं। वहीं, अमेठी सीट पर इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने अभी किसी नाम का ऐलान नहीं किया है किंतु कांग्रेस नेता दावा करते हैं कि यहां पर राहुल गांधी ही चुनाव लड़ेंगे।

इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी तक दोनों सीटों पर प्रत्याशी न घोषित करने वाली बसपा यहां गांधी परिवार को वॉकओवर दे सकती है किंतु बसपा में अयोध्या, देवीपाटन, आजमगढ़ और वाराणसी के मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ऐसी किसी संभावना से इन्कार करते हैं। वे कहते हैं कि उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारें देखी हैं। 

दोनों ने ही हमारे समाज को लूटा है। किसी ने गरीबों और किसानों के लिए काम नहीं किया है। एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन से बसपा की विचारधारा बिल्कुल अलग है। इसलिए पार्टी सभी 80 सीटों पर मजबूत प्रत्याशी तय कर चुकी है जिन्हें लड़ाया जा रहा है और बसपा भारी जीत हासिल करने जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *