शासन ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। इसके बाद पांच मई तक विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा होगा। वहीं, मंगलवार दोपहर तक 4.70 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किए। 3.84 लाख छात्र फीस जमा कर फार्म भर चुके हैं। बीयू प्रशासन का अनुमान है कि फार्म जमा करने का आंकड़ा पांच लाख तक जाएगा।


Trending Videos

प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी हजारों युवाओं ने आवेदन किया है। अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से सबसे ज्यादा आवेदन पूर्वांचल से आए हैं। उन्होंने बताया कि शासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा का फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। मंगलवार तक पिछले तीन वर्ष के आवेदन का रिकॉर्ड टूट गया है।

कुलसचिव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 31 मई को कराने के लिए मंगलवार को बैठक की गई। तय किया गया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्र बनेंगे। हर जिले में डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डीनेटर व डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर तैनात करने के लिए राजकीय विवि के कुलसचिव को पत्र भेज दिया है। गत वर्ष 69 जिलों में 851 परीक्षा केंद्र बने थे, इस बार एक हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनेंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *