loader

BU: 16 room inspectors missing from duty, researchers had to be assigned duty



अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। बीयू के परीक्षा भवन में चल रही यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं की ड्यूटी के प्रति कक्ष निरीक्षक रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि दूसरी पारी की परीक्षा ड्यूटी से नदारद 16 कक्ष निरीक्षकों को नोटिस दिया गया है।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सोमवार को दूसरी पारी की परीक्षा से अचानक 16 कक्ष निरीक्षकों के ड्यूटी पर नहीं आने से परीक्षाएं शुचिता से कराने का संकट खड़ा हो गया। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शोधार्थियों को बुलाकर कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई। बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं होने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा। उन्होंने कुलपति के निर्देश पर नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें