– अब विवि से संबद्ध एडेड व सेल्फ फाइनेंस के कॉलेजों में भी 20 तक प्रवेश

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विवि (बीयू) से संबद्ध नौ नए कॉलेजों में दाखिले के लिए शुक्रवार से पंजीकरण होंगे, जो 20 सितंबर तक चलेंगे। वहीं, एडेड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को राहत देते हुए खाली सीटों पर दाखिला लेने की अनुमति मिल गई है। विवि प्रशासन का कहना है कि इसके बाद दाखिले की तारीख नहीं बढ़ेगी।

बीयू कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि अली इब्राहीम महाविद्यालय बबीना, एसजीएलए महिला महाविद्यालय बदौसा बांदा, बंशीधर महाविद्यालय उरई, हाजी अनीस खान कन्या महाविद्यालय खदौरा जालौन, आरएस महाविद्यालय बागी खदौरा उरई, रामबाई पटेल महाविद्यालय देवकली चित्रकूट, अरविंद मधुरी तिवारी महाविद्यालय अटा जालौन, श्री गांधी ग्राम उद्योग महाविद्यालय भरोसा मोंठ, श्री सुंदर सिंह जवाहर सिंह चित्रकूट को बीयू ने संबद्ध किया है।

इन कॉलेजों के नाम विवि के पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं और शुक्रवार से विद्यार्थी स्नातक में दाखिले के लिए पंजीकरण कर सकेंगें। बीयू से संबद्ध सभी एडेड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के नाम पोर्टल पर अपलोड हैं और पंजीकरण पोर्टल पर ही होगा, इसलिए सभी कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थी 20 सितंबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। कुलसचिव ने बताया कि 20 सितंबर के बाद दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण कर दी जाएगी और पाठन-पाठन शुरू होगा।

सीबीआई की एफएसएल के डायरेक्टर देंगे टिप्स

झांसी। बीयू के फोरेंसिक साइंस विभाग में 16 से 21 सितंबर तक फोरेंसिक सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. अनु सिंगला ने बताया सप्ताह के तहत प्रतिदिन फोरेंसिक साइंस से संबंधित सेमिनार आदि आयोजित होंगे, जिसमें देश के नामी विशेषज्ञ भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सेमिनार में सीबीआई की एफएसएल के डायरेक्टर डॉ. दीपक मिड्ढा भी विद्यार्थियों को संबोधित करके कई अहम जानकारी देंगे। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *