– अभी तक समर्थ पोर्टल पर 50 फीसदी ही डाटा अपलोड

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विवि (बीयू) प्रशासन अभी तक समर्थ पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड नहीं करा सका है। इस वजह से अब विषम सेमेस्टर (तृतीय, पंचम, सप्तम आदि) के परीक्षा फाॅर्म 10 अक्तूबर से भरवाना तय हुआ है। परीक्षा विभाग का दावा है कि शासन के निर्देशानुसार परीक्षाएं 11 नवंबर से ही कराई जाएंगी।

एनईपी के तहत विवि में पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थी का समर्थ पोर्टल पर डाटा अपलोड होना अनिवार्य है। बिना डाटा अपलोड किए परीक्षा फाॅर्म नहीं भरवाए जा सकते हैं। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि विवि प्रशासन करीब चार माह से समर्थ पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड करा रहा है, मगर अभी तक 50 फीसदी ही डाटा अपलोड हो सका है।

ऐसे में विवि के सामने शासन की तरफ से भेजे गए कार्यक्रम के अनुसार 11 नवंबर से परीक्षाएं कराना चुनौती होगी। अक्तूबर के पहले सप्ताह तक दीक्षांत समारोह हो जाएगा। इसके बाद 10 अक्तूबर से परीक्षा फाॅर्म भरवाना तय किया है, मगर तब तक समर्थ पोर्टल पर सभी विद्यार्थियों का डाटा अपलोड होना मुश्किल है।

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया समर्थ पोर्टल पोर्टल पर विद्यार्थी का डाटा अपलोड करने का काम तेजी से चल रहा है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि 10 अक्तूबर से विषम सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म भरवाना शुरू कर दिया जाए।

दिसंबर में होंगी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में कराई जाएंगी। इसलिए परीक्षा फाॅर्म भरवाना नवंबर से संभव होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *