झांसी। बुंदेलखंड विवि की वेबसाइट पर एक अप्रैल तक ओडीएल के यूजी-पीजी पाठ्यक्रम को अपलोड कर दिया जाएगा। दावा है कि एक सप्ताह बाद प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ओडीएल निदेशक प्रो. पूनम पुरी ने बताया कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) डिग्री कोर्स में बी.कॉम, बीए हिंदी, बीए अंग्रेजी, एम. कॉम, बीबीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी मैथ, एमसीए आदि में प्रवेश के लिए पंजीकरण जल्द शुरू हो जाएंगे। एक्जीक्यूटिव काउंसिल की मुहर लगने के बाद ओडीएल से संबंधित जानकारियां विवि की वेबसाइट पर अपलोड कराई जा रही हैं, जो 31 मार्च तक पूर्ण हो जाएंगी। इसके बाद पंजीकरण कर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। पंजीकरण शुल्क एक हजार रुपये लगेगा। यूजी की परीक्षा फीस 800 रुपये और पीजी की 1200 रुपये तय की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *