विवि ने भेजनी शुरू की प्रवेश आवंटन की सूचना, बीए-एलएलबी, एलएलबी और बीपीएड की फिलहाल नहीं होगी काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि की ओर से बीए-एलएलबी, एलएलबी और बीपीएड को छोड़कर शेष यूजी-पीजी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसलिंग सात से 10 अगस्त तक कराई जाएगी। सोमवार से विद्यार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्रवेश आवंटन की सूचना भेजना शुरू कर दिया है।
बीयू ने 28 जुलाई को पांच केंद्रों पर बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स, बीएलएड, एलएलएम, एमएड मास्टर ऑफ एजुकेशन, एमबीए, एमएससी जुलॉजी, एमएससी फिजिक्स, एमएससी बॉटनी, एमएससी कैमिस्ट्री, एमएससी मैथ, एमएससी फूड टैक्नोलॉजी, एमएससी एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमएससी एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, एमएससी एग्रीकल्चर एग्रोफोरस्ट्री, एमएससी एग्रीकल्चर एग्रोनॉमी, एमएससी (एग्रीकल्चर) एनिमल हसर्वेड्री एंड डेयरिंग, एमएससी एग्रीकल्चर एंटोमॉलॉजी, एमएससी एग्रीकल्चर जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, एमएससी (एग्री.) हार्टीकल्चर, एमएससी प्लांट पैथलॉजी, एमएससी सीड्स टैक्नोलॉजी, एमएससी (एग्री) सोइल साइंस एंड एग्रीकल्चर कैमिस्ट्री) डी. फार्मा, बी. फार्मा, एम. फार्मा, बीबीए ऑनर्स, बीटीपी, बीएससी एमएलटी, बीपीएड, बीए-एलएलबी व एलएलबी प्रवेश की परीक्षा कराई थी, जिसका परिणाम 72 घंटे बाद यानी 31 जुलाई को जारी कर दिया गया।
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया सोमवार से आवेदन पर लिखे गए फोन नंबर पर प्रवेश आवंटन की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजना शुरू कर दिया है। विद्यार्थी लॉग इन आईडी से अपना आवंटन और काउंसलिंग का पत्र डाउनलोड करें। आवंटन पत्र के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्राप्त सूचना से अभ्यर्थी भ्रमित न हों। अन्य जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट पर प्रवेश प्रक्रिया देख सकते हैं।
0- इंसेट
प्रवेश पंजीकरण अब 17 अगस्त तक
झांसी। बीयू से संबद्ध राजकीय, अनुदानित, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि विवि प्रशासन ने 17 अगस्त तक बढ़ा दी है। कुलसचिव ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अभी तक 14 अगस्त तक प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अगस्त थी, जो बढ़ा दी गई है।
आरक्षित श्रेणी में 10 तक लें बीकेडी में दाखिला
झांसी। बीकेडी के प्राचार्य प्रो. एसके राय ने बताया विवि की वेबसाइट पर बीकेडी में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले आरक्षित श्रेणी (अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, डिफेन्स, ईडब्लूएस आदि) के अभ्यर्थी 10 अगस्त तक सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक शैक्षणिक अभिलेखों, आठ फोटो और तय फीस के साथ उपस्थित हों। 10 अगस्त के बाद इनका प्रवेश का अधिकार समाप्त माना जाएगा और इनके स्थान पर अन्य को प्रवेश मिलेगा। ब्यूरो
