
Trending Videos
{“_id”:”6823a472647223952b098c0b”,”slug”:”bu-ug-practical-exams-from-today-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-554352-2025-05-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बीयू : यूजी की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक (यूजी) की प्रयोगात्मक परीक्षाएं अथवा वायवा बुधवार से शुरू होंगे। दावा किया जा रहा है कि 30 मई तक सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी।
बीयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। इसके साथ ही परीक्षा विभाग ने प्रैक्टीकल कराने का फैसला लिया है ताकि जून के अंतिम सप्ताह तक परिणाम जारी किए जा सके। इसके चलते कैंपस के सभी विभाग और संबद्ध कॉलेजों में परीक्षकों की सूची भेजकर समय से प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर ने बताया कि बुधवार से बीकॉम के प्रैक्टिकल शुरू होकर 30 मई तक सभी विषय के प्रैक्टीकल व वायवा करवा दिए जाएंगे। ब्यूरो