
आरोपी जावेद को लेकर जाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं की बाबा कॉलोनी के दो बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी जावेद को आज कोर्ट में पेश किया गया। उसे सिविल लाइंस थाने से कड़ी सुरक्षा में लाया गया। कोर्ट के बाहर पहले ही पुलिस फोर्स लगा दी गई थी। बता दें कि हत्या के आरोपी और मुठभेड़ में मारे गए साजिद के भाई जावेद ने बृहस्पतिवार को बरेली में नाटकीय ढंग से समर्पण किया था। बदायूं पुलिस उसे वहां से लेकर आई। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलनी में दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसमें एक आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। दूसरा आरोपी जावेद फरार था। उसने बृहस्पतिवार को बरेली में सरेंडर किया। उसे दोपहर के समय बदायूं लाया गया। रातभर उसे सिविल लाइंस थाना में रखकर पूछताछ की गई। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।