budaun lok sabha election results tough fight between BJP and Samajwadi Party on Badaun Seat

Budaun Lok Sabha Election Results 2024: भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य और सपा के आदित्य यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं लोकसभा क्षेत्र के 11 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य 10,91,697 मतदाताओं ने ईवीएम में कैद किया। इन मतों की गिनती मंडी समिति में सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू होगी। सुबह नौ बजे से रुझान और दोपहर दो बजे के बाद परिणाम आ जाएंगे। सबसे पहले बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पूरी होगी। दातागंज विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सबसे बाद में पूरी हो सकेगी। बिल्सी में सबसे कम 28 और दातागंज में 33 चक्र में गणना का कार्य पूरा किया जाएगा।

जिले में दो लोकसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें बदायूं और आंवला लोकसभा क्षेत्र है। सात मई को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण हुआ था। सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। मंगलवार को मतों की गणना के साथ ही प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य से जुड़ी किस्मत भी सभी के सामने आ जाएगी। 

मतगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। मंगलवार सुबह से मतगणना खत्म होने तक 456 कर्मिकों ड्यूटी लगाई गई है। एक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल लगाई गईं हैं। सबसे कम 389 बूथ बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में हैं। ऐसे में यहां पर 28 चक्र तक मतगणना होगी। 

सबसे ज्यादा 459 बूथ दातागंज विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में यहां पर 33 चक्र तक मतगणना होगी। हालांकि, बिसौली में भी 33 चक्र में मतगणना का काम पूरा होगा, लेकिन दातागंज के मुकाबले बिसौली में चार बूथ कम हैं। इसके बाद में सहसवान और शेखूपुर में 32-32 चक्र में मतगणना होगी। बदायूं विधानसभा क्षेत्र में 394 बूथ हैं। ऐसे में यहां पर 29 चक्र में मतगणना का काम पूरा हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *