बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के श्रीमती चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतलों में पेशाब भरकर बैग में रखने के चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। रविवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में तीन अज्ञात छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। घटना का खुलासा होने के बाद अभिभावकों में भी नाराजगी है। वहीं स्थानीय हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शनिवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में इशरत, निवासी वार्ड-07,. मो. अहमद, निवासी वार्ड-02, साबिर अली, निवासी वार्ड-08 व शराफत, निवासी वार्ड-10 शामिल हैं। रविवार को चारों को जेल भेज दिया गया। इन सभी पर माहौल खराब करने का आरोप है। पुलिस अब घटना में शामिल बताए गए तीन अज्ञात छात्रों की पहचान में जुटी है।

यह भी पढ़ें- स्कूल में हंगामा: गैर समुदाय के छात्रों पर पानी की बोतल में पेशाब मिलाने का आरोप, दीवार पर लिखे आपत्तिजनक शब्द

कैसे खुला मामला

22 नवंबर को एक अभिभावक ने थाना उसहैत में लिखित तहरीर दी कि स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने शिकायत की है कि उनकी बोतलों से दुर्गंध आ रही है। जांच करने पर पता चला कि गैर समुदाय के तीन छात्रों ने बोतलों में पेशाब भरकर छात्राओं के बैग में रख दी थीं। यह बात सामने आते ही स्कूल स्टाफ और अभिभावकों में खलबली मच गई। छात्राओं के अभिभावकों ने तुरंत स्कूल पहुंचकर कड़ा विरोध जताया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद स्कूल परिसर में भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें