{“_id”:”6b05ef99aacb41c7490c5068″,”slug”:”annakut-prasad-was-distributed-to-devotees-at-the-community-feast-bhandara-held-at-the-brahmadev-temple-badaun-news-c-123-1-sbly1006-178394-2026-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Budaun News: ब्रह्मदेव मंदिर पर भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा अन्नकूट प्रसाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसाद देते लोग। संवाद
बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग स्थित शेखूपुर चौराहे पर ब्रह्मदेव मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में प्रसाद पाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं और राहगीरों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। आयोजकों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षो से यह धार्मिक आयोजन कराते चले आ रहे है। भंडारे को सफल बनाने में गोपाल वाष्र्णेय, भुवनेश वाष्र्णेय, हिमांशु गुप्ता, निधि गुप्ता, गींताजंलि वाष्र्णेय, पुनीत वाष्र्णेय सहित अन्य श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। संवाद
