बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कपरोल के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास में बुधवार को युवक का क्षत विक्षत शव मिला। उसके चेहरे पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। चेहरा कुचला गया है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब चार बजे राहगीरों ने अंडरपास के अंदर युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए लेकिन उसके बारे में पता नहीं लग सका। 

थानाध्यक्ष इस्लामनगर उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को कहीं और अंजाम देने के बाद शव को सुनसान स्थान देखकर अंडरपास में फेंक दिया गया, ताकि पहचान छिपाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें