secretary of cooperative society dies due to collision with dumper in Budaun

डंपर छोड़कर भागा चालक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में मूसाझाग थाने के नजदीक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के कार्य में लगे डंपर की टक्कर से सहकारी समिति के सचिव दिग्विजय सिंह उर्फ बाबू सिंह (54) की मौत हो गई। वह मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया के रहने वाले थे और सहकारी समिति डहरपुर पर तैनात थे।

 

दिग्विजय सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:00 बजे अपनी ड्यूटी पर समिति जा रहे थे। उनकी बाइक मूसाझाग थाने से कुछ आगे पहुंची थी। पीछे से तेज रफ्तार में आए डंपर की टक्कर लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए हुए थे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

हादसे के बाद तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डंपर को आगे से घेर लिया, लेकिन उसका चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। सचिव के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उधर, सचिव की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *