केंद्रीय बजट 2026 के पेश होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। एक ओर अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ बजट का गहन विश्लेषण कर रहे थे, वहीं युवाओं और विभिन्न पेशेवर वर्गों ने मीम्स के जरिये अपनी राय खुलकर व्यक्त की।

सोशल मीडिया पर मीम्स के माध्यम से लोगों ने अपनी नाराजगी, उम्मीदें और हास्य को साझा किया। इससे बजट की चर्चा के साथ-साथ मनोरंजन भी खूब हुआ। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बजट पहले नंबर पर ट्रेंड करता रहा, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरे नंबर पर रहीं।

बजट के बारे में बनाए गए मीम्स में करों, महंगाई और आम आदमी की उम्मीदों पर तंज कसा गया। युवाओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मीम्स के माध्यम से अपनी राय रखी। कुछ मीम्स में बजट की सराहना की गई, तो कुछ में व्यंग्य करते हुए सवाल उठाए गए।

एक मेमर ने वित्त मंत्री की तस्वीर के साथ ”नींद उड़ाने मैं हूं आई…कहते हैं मुझको निर्मला ताई” लिखकर बजट पर प्रतिक्रिया दी। एक अन्य कार्टून में पाइप से गिरते पानी को बजट दिखाया गया, जिसके नीचे खड़े आम आदमी को उम्मीदें सहेजे हुए दर्शाया गया। गोलमाल फिल्म के ”वसूली भाई” के चित्र के साथ निर्मला सीतारमण के पैर छूते हुए दिखाए जाने वाले मीम से लोगों की बजट से अपेक्षाएं झलक रही थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें