संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झांसी। केंद्रीय बजट में झांसी मंडल को 2,202 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि यह बजट झांसी मंडल में चल रहे विकास कार्याें को रफ्तार देगा। यात्री सुविधाओं के लिए 344.19 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।

मंगलवार को पेश बजट में रेलवे को लेकर बहुत अधिक बात नहीं की गई लेकिन, बुधवार को रेल बजट की स्थिति स्पष्ट हुई। झांसी रेल मंडल को भारत सरकार ने 2,202.46 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। इस बार के झांसी रेल मंडल के बजट में 7.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी हुई है। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने मंडल में खर्च होने वाली धनराशि की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बजट विकास कार्याें को रफ्तार देने वाला है। मंडल में चल रहे रेल लाइन दोहरीकरण, स्टेशन विकास, यात्री सुविधा, तीसरी लाइन, यातायात, पुल निर्माण आदि कार्याें में तेजी आएगी और ये निर्धारित समय सीमा में पूरे हो सकेंगे।

100 करोड़ तक के इन कार्यों को मिली यह धनराशि

– यातायात सुविधा के लिए 100.7 करोड़ रुपये।

– सड़क संरक्षा कार्यों के लिए 91.36 करोड़ रुपये।

– पुल संबंधी कार्यों के लिए 74.75 करोड़ रुपये।

– सिग्नल कार्याें के लिए 12 करोड़ रुपये।

– बिजली से जुड़े कार्याें के लिए 90.39 करोड़ रुपये।

– कारखानों के लिए आठ करोड़ रुपये।

– कर्मचारी कल्याण के लिए तीन करोड़ रुपये।

– देलवारा-बिरारी कॉर्ड लाइन के लिए 40 करोड़ रुपये।

– इन बड़े कार्यों को मिली इतनी धनराशि

– झांसी-मानिकपुर और भीमसेन-खैरार रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 992.96 करोड़ रुपये।

– ग्वालियर-श्योपुरकलां-कोटा गेज परिवर्तन के लिए 500 करोड़ रुपये।

-मथुरा-झांसी तीसरी लाइन के लिए 365.58 करोड़ रुपये।

– यात्री सुविधाओं के लिए 344.19 करोड़ रुपये।

– ललितपुर-बिरारी रेल लाइन के साथ फ्लाईओवर निर्माण के लिए 225 करोड़ रुपये।

– झांसी-बीना तीसरी लाइन के लिए 102 करोड़ रुपये।

– मंडल के स्टेशनों पर ये होंगे कार्य

मंडल के रेलवे स्टेशनों पर त्वरित जल व्यवस्था प्रणाली, गुड्स शेड का आधुनिकीकरण, यात्री सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, सीवेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, दिव्यांगजन सुविधा के साथ क्लॉक रूम का निर्माण।

– इन स्टेशन के विकास को मिलेगी गति

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर व खजुराहो स्टेशन के पुनर्विकास के साथ अमृत स्टेशन योजना में शामिल मुरैना, दतिया, डबरा, भिंड, ललितपुर, टीकमगढ़, महोबा, बांदा, चित्रकूट, हरपालपुर, ओरछा, घाटमपुर, उरई और पुखरायां स्टेशन के पुनर्विकास का भी बजट में प्रावधान है।

– रेल बजट का हुआ लाइव प्रसारण

बुधवार दोपहर में रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने सभी जोन और रेल मंडलाें को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इसका लाइव प्रसारण मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में किया गया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) विवेक मिश्र, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह, मुख्य प्रचार निरीक्षक प्रदीप सुडेले, वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्र उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *