अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद

Updated Mon, 12 Aug 2024 09:08 AM IST

मिर्जापुर जिले में वन विभाग के जंगल महाल की आरक्षित भूमि पर बने दो प्रार्थना स्थलों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे के साथ ही यहां मतांतरण की शिकायत मिली थी। 


Bulldozers Action on two prayer places built on reserved land of Forest Department in mirzapur

दो प्रार्थना स्थलों पर चला बुलडोजर।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


मिर्जापुर जिले के जंगल महाल स्थित कुम्हिया तथा बेलखरा की वन भूमि पर बने दो प्रार्थना स्थलों को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन तथा एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा के इस मामले में वन तथा राजस्व कर्मियों की तरफ से आरोपियों के खिलाफ वीते नवंबर माह में तीन अलग- अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

Trending Videos

शासन को खुफिया जानकारी मिली थी कि जमालपुर ब्लॉक में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से सरकारी पहाड़ खाते, वन तथा राजस्व की जमीन कब्जा करके एक दशक से प्रार्थना स्थल का निर्माण कराकर मतांतरण कराया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शासनस्तर से जांच कराई गई। 

उधर, वन तथा राजस्व कर्मियों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने जंगल महाल के कुम्हिया, बेलखरा में बने प्रार्थना स्थल का अभिलेखीय साक्ष्य संकलित किया। जिसमें अवैध रूप से कब्जा करके प्रार्थना स्थल का निर्माण कराकर मतांतरण का मामला सामने आया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ वन तथा राजस्व कर्मियों की ओर से बीते नवंबर माह में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *