Bulldozers action will be taken against accused of Gausganj violence in Bareilly

थाने में खड़े बवाल के आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में दो समुदायों के विवाद की जांच में प्रारंभिक तौर पर ताजिया घुमाने के दौरान पुलिस की लापरवाही सामने आई है। एसएसपी ने मामले में जांच कराने के बाद दरोगा समेत चार को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, एक सिपाही निलंबित किया गया है। आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। उनके घरों की नापजोख की गई है। 

19 जुलाई की रात एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के घर पर पथराव कर दिया था। इसके बाद घर में घुसकर पिटाई कर दी थी। मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही नफीस अहमद को निलंबित कर दिया। वहीं दरोगा राधाकृष्ण, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, सिपाही सुहेल अहमद और गुलफाम को लाइन हाजिर कर दिया। 

दरअसल, घटना के बाद एसएसपी और एसपी दक्षिणी ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से बात की तो पता लगा कि घटना की नींव 16 जुलाई को ही पड़ गई थी। मुहर्रम पर गांव में ताजिया घुमाया जा रहा था। तब एक समुदाय के लोगों ने ताजिया दूसरे समुदाय की बस्ती में ऐसी जगह रख दिया, जहां पहले कभी नहीं रखा गया। लोगों ने ऐतराज जताया तो उन्हें हड़काकर चुप करा दिया गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *