बरेली के मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी सपा पार्षद उमान रजा खान के खिलाफ मंगलवार को तीन विभागों ने कार्रवाई की। विद्युत निगम ने उस पर 1.12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बीडीए और नगर निगम ने भी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान एक निर्माणाधीन दुकान को भी सील कर दिया गया।
नगर निगम और बीडीए की टीम पुलिस के साथ प्रेमनगर के बानखाना रजा चौक में उमान रजा खान के चार्जिंग स्टेशन पहुंची। चार्जिंग स्टेशन नगर निगम की जमीन और नाले पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। नगर निगम के आरआई सचिदानंद ने अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद दो चार्जिंग स्टेशन की बाउंड्रीवॉल और बीच की दीवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
2 of 8
चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर
– फोटो : अमर उजाला
सपा पार्षद के चार्जिंग स्टेशनों पर विद्युत निगम की ओर से शमन शुल्क वसूलने की कार्रवाई की गई है। चार्जिंग स्टेशन के साथ-साथ पार्षद के परिवार के घरों में भी चोरी की बिजली जलती पाई जाने पर 1.12 करोड़ रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
आठ मुकदमे दर्ज
बिजली चोरी के आरोप में आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, इसमें दो मुकदमे उमान रजा के खिलाफ दर्ज हुए हैं। बीडीए ने पार्षद उमान रजा की प्रेमनगर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन दुकान को सील किया। बीडीए के अधिकारियों के मुताबिक इसका निर्माण भी बिना स्वीकृति के किया जा रहा था। इसको लेकर कई बार नोटिस भी भेजा गया, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।
4 of 8
चार्जिंग स्टेशन की दीवार ध्वस्त की गई
– फोटो : अमर उजाला
77.1 किलोवाट की चोरी, पार्षद के पिता पर भी रिपोर्ट
विद्युत निगम की ओर से एचआर टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने छतों पर जाकर देखा तो बाकायदा घरों में जाने के लिए अलग-अलग फेस के कुंडे बने हुए थे। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के मुताबिक पांच परिसरों में अवैध तौर पर न कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस प्रकरण में उमान रजा पर दो, उसके पिता मोहम्मद नदीम समेत बरकत रजा खान, मोहसिन रजा खान, वसीम खान, मोहम्मद हसीन व यासीन मियां पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विद्युत निगम ने कुल 77.1 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी है।
5 of 8
मौलाना तौकीर के करीबी का बरातघर सील
– फोटो : अमर उजाला
एक हजार वर्ग मीटर में बना हुआ है बरातघर
बीडीए की टीम ने जिला प्रशासन के साथ सूफी टोला के रहने वाले शराफत के नरियावल स्थित बरातघर हम सफर पैलेस पर सीलिंग की कार्रवाई की। यह पैलेस एक हजार वर्ग मीटर में बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक शराफत मौलाना तौकीर का बेहद करीबी है। मौलाना का अकसर उसके परिवार में भी आना-जाना होता था। बीडीए के मुताबिक अवैध तौर पर बरातघर बिना स्वीकृति के बनाया गया था। कई बार नोटिस की कार्रवाई हुई कोई जवाब नहीं आया। अब बीडीए ने शादी हॉल को सील कर दिया है।