Bullet train can run between Delhi Howrah via Varanasi

बुलेट ट्रेन
– फोटो : iStock

विस्तार


दिल्ली-वाराणसी-हावड़ा रूट पर बुलेट ट्रेन 2029 में चल सकती है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। 2025 तक रेल रूट का सर्वे पूरा होगा। जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इसका काम दो चरण में पूरा होना है। पहले फेज में वाराणसी-हावड़ा वाया पटना तक काम कराया जाएगा। दूसरे फेज में दिल्ली-वाराणसी के बीच काम होना है। वाराणसी में जमीन चिन्हित करते हुए किसानों के आधार कार्ड जमा कराए गए हैं।

Trending Videos

नेशनल हाईस्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से हाईस्पीड रेल लाइन बिछाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। पहले फेज में वाराणसी से हावड़ा के बीच 720 किमी ट्रैक बिछाया जाएगा। 

चौबेपुर के चिरईगांव ब्लॉक के नारायणपुर, उकथी, सिरिस्ती, अमौली, रैमला, छितौनी, बकैनी, देवरिया, धराधर आदि गांवों में सर्वे कार्य पूरा हो गया। मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।

कॉरिडोर में जगह-जगह टनल और ग्रेड बिछाई जाएगी। रेल अधिकारियों के अनुसार एलिवेटेड हिस्से की ऊंचाई 20 फीट होगी। खास बात है कि हाईस्पीड रेल लाइन के लिए सीधा ट्रैक ही चाहिए। घुमावदार ट्रैक से काम नहीं चलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *