Bullied when driving away animals from the field came waving a gun in his hand

हाथ में बंदूक लहराता दंबग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के नौहझील क्षेत्र के गांव अवाखेड़ा में खेत से पशुओं को भगाने पर दूसरे पक्ष ने पशु भगाने वाले युवक पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष का व्यक्ति हाथों में बंदूक लेकर गोली मारने की धमकी दे रहा है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया, जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Trending Videos

नौहझील खंड कार्यवाहक जीतू चौधरी ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे उनका भाई पप्पू खेतों पर था। खेत में आवारा पशु देखकर वह उन्हें भगाने लगा। पशु पड़ौसी रामू के खेतों में चले गए। खेतों पर उस समय रामू का लड़का मौजूद था। उसने पप्पू से अभद्रता करते हुए अपने परिजनों को सूचना दे दी। सूचना पर रामू व अन्य परिवार के लोग लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व असलाह लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद यहां विवाद शुरू हो गया। आरोपी ने बंदूक लहराते हुए फायरिंग कर दी। इस दौरान पप्पू को दबोच लिया और उसे कुल्हाड़ी और असलाह की बटों से पीटकर घायल कर दिया। 

परिजनों ने सूचना इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी भिजवाया, जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

वहीं इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। घायल के भाई जीतू ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर इलाका पुलिस को अभी नहीं दी है। भाई भवीकरण के इलाज में जुटे हुए हैं। लौटकर आने पर तहरीर इलाका पुलिस को दी जाएगी।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि घायल का मेडीकल कराया है। तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। असलाह लहराने वाला वीडियो लगभग 2-3 माह पुराना है, मगर शुक्रवार को झगड़ा हुआ है। असलाह लाइसेंसी है या अवैध जांच के बाद पता चल सकेगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *