
{“_id”:”69503c43ec09134ced0f3bd7″,”slug”:”bullies-blocked-the-way-to-the-farm-appeal-to-sdm-etawah-news-c-216-1-etw1012-135416-2025-12-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: दबंगों ने खेत का रास्ता रोका, एसडीएम से गुहार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जसवंतनगर। गांव खंदिया, थाना बलरई निवासी एक महिला ने गांव के ही लोगों पर खेतों तक जाने का रास्ता जबरन बंद करने का आरोप लगाया है। एसडीएम कुमार सत्यमजीत को प्रियंका देवी पत्नी मुकेश बाबू ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पति के नाम ग्राम खदिया में 30 बीघा जमीन है। जमीन पर जाने के लिए पूर्व से रास्ता चला आ रहा है। गांव के कुछ लोगों ने लकड़ी आदि रखकर रास्ते को रोक दिया है। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। एसडीएम ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच के निर्देश बलरई थाना पुलिस को दिए हैं।