आंवला में लुटेरों की गोली से घायल सराफा व्यापारी की मौत के बाद व्यापार मंडल के आवाह्न पर नगर का पूरा बाजार बंद है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री का घेराव कर कोतवाल को हटाने की मांग की।  



Bullion Trader dies who injured by robbers bullet market closed in Aonla Bareilly

मृतक का फाइल फोटो, व्यापारियों से बात करते मंत्री
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बरेली में पांच दिन पहले लुटेरों की गोली का शिकार हुए आंवला के सराफा व्यापारी श्रीकांत पाटिल ने शहर के निजी अस्पताल में मंगलवार को दम तोड़ दिया। घटना में आंवला इंस्पेक्टर की भूमिका को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल के आवाह्न पर घटना के विरोध में बुधवार को आंवला का पूरा बाजार बंद है।

Trending Videos

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं मृतक व्यापारी के घर पर पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का घेराव किया गया। व्यापारियों ने मंत्री से कोतवाल को हटाने की मांग की। इस पर मंत्री ने कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया था। उधर, मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने चार टीम गठित करके खुलासे में लगाई हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *