Burn logs made of cow dung on Holika



लखनऊ। होली को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए नगर निगम गोबर के लट्ठे उपलब्ध करवाएगा। कान्हा उपवन में देसी गाय के गोबर से इन्हें तैयार किया जा रहा है। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि इन लट्ठों के दहन से वातावरण शुद्ध होता है और प्रदूषण नहीं फैलता। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार गोबर से किया गया होलिका दहन सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इच्छुक नागरिक देसी गाय के गोबर से तैयार लट्ठे मात्र पांच रुपये प्रति की दर से खरीद सकते हैं। 200 से अधिक लट्ठों की खरीद पर मुफ्त होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सोनू सिंह से नंबर 9140876200 और 9451149355 पर संपर्क किया जा सकता है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *