संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 04 May 2025 11:01 PM IST

Trending Videos
{“_id”:”6817a46a2c4543da7805ae7b”,”slug”:”bus-batteries-stolen-from-roadways-workshop-on-karhal-road-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-136591-2025-05-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: करहल रोड पर रोडवेज के वर्कशॉप से बसों की बैटरियां चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 04 May 2025 11:01 PM IST

मैनपुरी। करहल रोड स्थित रोडवेज के वर्कशाॅप में शनिवार देर रात चोरों ने बसों की बैटरियां चोरी कर लीं। रविवार सुबह 5 बसों से 10 बैटरी चोरी हाेने की जानकारी पर कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। चोरी की घटना के संबंध में सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है। घटना के दौरान तैनात कर्मियों के नाम भी उपलब्ध कराए गए हैं। जिले में परिवहन निगम की डिपो कार्यशाला वर्कशॉप मैनपुरी से करहल जाने वाले मार्ग पर एफसीआई गोदाम के सामने संचालित है। शनिवार की रात को चोर वर्कशॉप के अंदर प्रवेश कर गए और वहां खड़ी 5 बसों से 10 बैटरियां चोरी कर ले गए। बैटरियों को बाहर ले जाने के लिए चोरों ने दीवार के सहारे रस्सी से बांध कर बाहर खींचा। रविवार सुबह जब चोरी के बारे में जानकारी हुई तो कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। कार्यालय के सीनियर फोरमैन अशोक कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। चोरी की घटना के दौरान तीन कर्मियों के नाम भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।