संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:01 AM IST

कासगंज। रक्षा बंधन पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसको लेकर रोडवेज ने तैयारियां की हैं। बस चालकों को निर्देश दिए है, मार्ग में यदि कोई यात्री रुकने इशारा करता है तो बस रोक कर यात्रियों को बैठाएंगे। हर बस स्टैंड के अंदर से सवारियों को लेने और बाईपास से नहीं गुजरने के लिए हिदायत दी गई है।रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को दिक्कतें नहीं हों, इसके लिए रोडवेज ने तैयार है। विभिन्न मार्गों पर ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री गांव के समीप से मार्ग पर आ जाते हैं। रोडवेज बस चालक बसों को बिना रोके ही निकल जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को डग्गेमार वाहनों से सफर करना होता है। अब रोडवेज बस चालकों को मार्ग में खड़ी सवारियों को भी लेने के निर्देश दिए गए हैं। बाईपास से बस गुजरने की शिकायत पर बस चालक व परिचालक के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई होगी। मार्ग में आने वाले हर बस स्टेशन के अंदर बस ले जाना होगा। इससे बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे यात्रियों को बसों का इंतजार न करना पड़े। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज ने तैयारी की है। बसों के बस स्टैंड के अंदर ले जाने और मार्ग में खड़ी यात्रियों को भी सवार कराने के निर्देश चालक-परिचालकों को दिए गए हैं।
