{“_id”:”670030f5216ec71d0902f49b”,”slug”:”bus-frequency-will-be-increased-during-the-festival-kasganj-news-c-175-1-mt11003-121886-2024-10-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: त्योहार पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:46 PM IST

कासगंज। आगामी समय में कई पर्व और त्योहार को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए सभी बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने एवं विभिन्न रूटों पर बसों के संचालन की योजना बनाई जा रही है। वहीं दिवाली से पहले नई बसों के आने की भी संभावना है। अक्तूबर माह के दौरान नवरात्र, करवाचौथ, अहाेई अष्टमी के बाद दशहरा और दिवाली के बड़े त्योहार हैं। इन पर्वों के मौके पर घर से दूर रहने वाले लोग अपने-अपने घरों की ओर रुख करते हैं। इसके चलते बसों और ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे व रोडवेज द्वारा अतिरिक्त तैयारियां की जाती हैं। इस बार भी रोडवेज द्वारा यात्रियों की सुविधा ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने की तैयारी की गई है। साथ ही अतिरिक्त रूट पर भी बसों को चलाए जाने की योजना है। बताया कि दीपावली तक 10 नई बसों के आने की संभावना है। यदि नई बसें आ जाती हैं तो यात्रियाें के लिए काफी सहूलियत रहेगी। साथ ही स्टाफ के अवकाश भी निरस्त किए जा रहे हैं।
