bus full of devotees overturned on Expressway two people including girl died while 35 injured in firozabad

गड्ढे में गिरी बस को निकालती क्रेन
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां जम्मू स्थित वैष्णों देवी के दर्शन करके छत्तीसगढ़ जा रही श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों की मदद से बस से लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में बच्ची सहित दो की मौत हो गई। जबकि करीब 35 श्रद्धालु घायल हैं। चालक को झपकी आने से हादसा होना बताया जा रहा है।

हादसा एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 51 के पास हुआ। 28 मई को श्रद्धालुओं से भरी बस छत्तीसगढ़ से जम्मू स्थित मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए गई थी। बस में सभी 65 लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले सवार थे। श्रद्धालु मां वैष्णों देवी के दर्शन करके वृंदावन पहुंचे थे। यहां से बीती रात करीब 1 बजे प्रयागराज होते हुए छत्तीसगढ़ जाने के लिए निकले। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *