By-election in UP: Code of conduct implemented in nine districts, if the allegations are true, the second cand

13 हजार से अधिक वोटों ये विधानसभा चुुनाव जीते थे अवधेश प्रसाद।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


 विधानसभा उपचुनाव वाले यूपी के 9 जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है। इन सीटों के लिए 18 अक्तूबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उपबंध मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर नगर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर और मिर्जापुर में लागू हो गए हैं। यहां बता दें कि राज्य राजधानी क्षेत्र और नगर निगम क्षेत्र की विधानसभा सीट पर चुनाव होने पर उस विधानसभा क्षेत्र में ही आचार संहिता लागू होती है। जबकि, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में विधानसभा उपचुनाव होने पर पूरे जिले में आचार संहिता लागू हो जाती है।

Trending Videos

मिल्कीपुर से पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के अधिवक्ता वापस लेंगे याचिका

 केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा यूपी की मंगलवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों का ऐलान कर दिया है। 2022 विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका की वजह से चुनाव आयोग अधिसूचना में अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा में उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई। 2022 विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में सपा प्रत्याशी के दस्तावेजों में कानूनी चूक को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी।

पिछले विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भाजपा नेता बाबा गोरखनाथ को 13 हजार से अधिक वोटों से हराया था। भाजपा नेता के अधिवक्ता रुद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सपा नेता के दस्तावेजों में गलत हलफनामा दाखिल किया गया था। अभी सपा नेता अवधेश प्रसाद वहां से विधायक भी नहीं हैं जिस वजह से याचिका का औचित्य नहीं रह गया है। एक दो दिन में उच्च न्यायालय में याचिका को वापस लेने की अपील करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *