
बेटी की लाश देख सदमे में मां
– फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र के गांव में युवक ने किशोरी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। यह दृश्य देखकर किशोरी की मां स्तब्ध रह गईं। मौके पर दो लाशें और बिखरा खून देखकर वह सदमे में आ गईं।
किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर वह अपनी बेटी की तरफ दौड़ पड़ीं। उन्होंने देखा कि बेटी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है। किशोरी की मां का कहना था कि आरोपी शिवम पहले से ही वहां मौजूद था। उनके सामने ही शिवम ने अपने आप को भी गोली मार ली और उसकी भी मौके पर मौत हो गई। दोनों शवों के पास काफी खून बिखरा हुआ था।
बेटी की लाश देखकर उसकी मां सकते में आ गईं। अब उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में बना पशुओं का घेर मृतक किशोरी के घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर था, जबकि शिवम की बहन का घर भी वहां से करीब 250 मीटर की दूरी पर था।
