{“_id”:”66b91826b4af85a24f071d56″,”slug”:”bypass-approved-by-the-government-from-pahargaon-to-orai-road-orai-news-c-224-1-ka11004-118383-2024-08-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: पहाड़गांव से उरई रोड तक शासन से बाईपास मंजूर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई/कोंच। पहाड़गांव रोड से उरई रोड को जोड़ने वाला बाईपास शासन ने मंजूर कर दिया है, इसके निर्माण पर 25 करोड़ की लागत आएगी। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। यह बाईपास बनने के बाद कस्बे के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

Trending Videos

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी इस बाईपास का फायदा मिलेगा। सर्वे का काम पहले ही पूरा कर लिया गया था। जिसके मुताबिक यह सात मीटर चौड़ा और साढ़े पांच किलोमीटर लंबा होगा।

बता दें कि कस्बे में जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक राहत भरी खबर मिली है कि जल्द ही पहाड़गांव रोड से लेकर उरई रोड को जोड़ने वाला एक और बाईपास बनने की पृष्ठभूमि तैयार हो गई है। इसके सर्वे का काम भी पूरा कर लिया गया है और शासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए 25 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।

बताया गया है कि पहाड़गांव रोड से उरई रोड बाईपास साढे पांच किलोमीटर लंबा व सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। पिछले दिनों ही इसका आगणन बनाकर शासन को भेजा गया था। इस बाईपास की मांग लंबे समय से नागरिकों द्वारा की जा रही थी। बहरहाल, इस बाईपास से कस्बे के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, कस्बे में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।

क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि लंबे समय से बाईपास की जरूरत महसूस की जा रही थी। 22 जून को भेजे गए इस प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही अन्य औपचारिकताएं पूरी कर इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *