आगरा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की छात्र इकाई सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड एकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन (सिकासा) ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2026-27 के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया। संजय प्लेस स्थित आईसीएआई भवन में संपन्न हुए चुनाव में उपाध्यक्ष तनिष्क अग्रवाल, सचिव प्रियांशी गुप्ता, कोषाध्यक्ष वैभव गोयल, कल्चरल हेड अभिषेक अग्रवाल, आईटी हेड ईशिका दुबे को चुना गया। इस दौरान अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना, सिकासा अध्यक्ष अंकित मित्तल, आयुष गोयल, सचिव सीए सचिन बूवना, पूर्व अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल, कार्यकारिणी सदस्य सीए करण पंजवानी एवं सीए साक्षी विवेक जैन आदि मौजूद रहे।
