
love affair
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दिलीप की हत्या उसकी महिला मित्र के पति गोविंदा ने की थी। मिलने के बहाने ताजगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर में बुलाकर आरी से गला काट कर धड़ से अलग कर दिया था। इससे पहले गर्दन पर चाकू से वार किए थे। पुलिस को कॉल डिटेल से सुराग मिला। प्रेमिका, उसके पति सहित चार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का कंकाल, कपड़े और जूते बरामद किए हैं।
एटा के सकीट थाना के मोहल्ला खरा निवासी दिलीप पुत्र कामता प्रसाद मजदूरी करता था। वह पांच जून को घर से निकला था। लौटकर नहीं आया। मां नीरज देवी ने आठ जून को थाना सकीट में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन ने दिलीप के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन पता की।
