संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। धौर्रा व जाखलौन में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर योजना के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों के तार काटे जा रहे थे। पंचायती राज विभाग बिजली के खंभों से कैमरों के तार हटाकर नए खंभों पर लगवाने जा रहा है।

तार टूटने से निगरानी व्यवस्था तो प्रभावित हो ही रही है, लोगों को आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। अमर उजाला ने 12 नवंबर के अंक में पेज दो पर ‘धौर्रा व जाखलौन में लगे 84 सीसीटीवी, 77 की आंखें बंद’ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पंचायती राज विभाग ने इस समस्या को दूर करने के लिए अपने खंभे लगाने का निर्णय लिया है। दोनों ही गांव में 11-11 खंभे लगाए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इन खंभों पर कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे कटिया व अन्य विद्युत संबंधी कार्य के दौरान कैमरों के तार को क्षति न पहुंच सके। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कटिया डालते समय कैमरे के तारों को क्षति पहुंच रही है। इसलिए अब विभाग कैमरों के लिए अलग से खंभे लगाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें