अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish

Updated Wed, 09 Oct 2024 10:31 AM IST

सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में प्रधानी के चुनाव में प्रत्याशी रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात तब हुई जब वह सुबह घर से खेत जा रहा था।


candidate of pradhan election murdered in baldiray thana in Sultanpur.

घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में बुधवार तड़के इच्छा नाथ यादव पुत्र जगत यादव (28) बुधवार सुबह घर से खेत जा रहा था। गांव से करीब 300 मीटर दूर उसको अज्ञात बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos

वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग निकले। हत्या की वारदात से ग्रामीणो में आक्रोश है। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद हैं।

मृतक ने पिछला प्रधानी का चुनाव भी अशरफपुर गांव से लड़ा था जिसमें वह हार गया था। घटना को चुनावी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *