candidates in The Aligarh Bar Association elections

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव में प्रत्याशी
– फोटो : संवाद

विस्तार


दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 16 दिसंबर को अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद चुनाव की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 42 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। 

Trending Videos

बार चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन,  कोषाध्यक्ष पद पर तीन, महासचिव पद पर पांच, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर चार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर दो, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर छह एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर छह प्रत्याशी समेत कुल 42 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नामांकन प्रपत्रों की सूची प्रकाशित होगी। 20 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में मतदान होगा। 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें