canter collided from behind with bus in Yamuna Expressway In Mathura one died while half dozen injured

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में कैंटर पीछे से भिड़ा
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से आ रहा तेज रफ़्तार कैंटर भिड़ गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं।  

Trending Videos

 

हादसा मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल 103 पर सुबह 5 बजे हुआ। यहां नोएडा से आगरा की तरफ जा रही निजी बस खराब होने से सड़क किनारे खड़ी थी। इसमें पीछे से आ रहा तेज रफ़्तार कैंटर भिड़ गया। हादसे में बस चालक सत्येंद्र सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी गांव रात्रि, थाना उमरी, जनपद भिंड, मध्य प्रदेश की मौत हो गई। 

 

वहीं बस परिचालक करण सिंह, सवारी प्रवीण कुमार सहित आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। हादसा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *