आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार सरिया लदे ट्रॉला में पीछे से घुस गई। हादसे में तीन की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
{“_id”:”672efde4ad614668ad01397a”,”slug”:”car-collided-from-behind-with-trolla-on-agra-lucknow-expressway-three-died-while-two-are-in-critical-condition-2024-11-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सरिया लदे ट्रॉला में पीछे से घुसी कार, तीन की मौत… दो की हालत नाजुक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सरिया लदे ट्रॉला में पीछे से घुसी कार
– फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ में काकोरी के रेवरी टोल प्लाजा 289 किमी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात 12:30 तेज रफ्तार कार एक ट्रक ट्राला में पीछे से घुस गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार ट्राला में फंसकर लगभग सौ मीटर घसीटते हुए चली गई। यूपीडा के कंट्रोल रूम ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे पांच लोगों को लगभग एक घंटे बाद बाहर निकाला गया। इसमें दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही गंभीर अवस्था में घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए लोग बंधु अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान एक युवक की और मौत हो गई। तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दो लोगों का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।
यह भी पढ़ेंः- लखनऊ में प्रदूषण: अब अलग-अलग समय पर चलेंगी औद्योगिक इकाइयां, बदलेगा स्कूलों की छुट्टियों का भी समय