{“_id”:”6798787cbb7f53b24e013e6b”,”slug”:”car-collided-with-a-cow-on-agra-jaipur-highway-and-hit-pole-two-killed-in-horrific-accident-four-injured-2025-01-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: आगरा-जयपुर हाइवे पर गाय से टकराई कार, अनियंत्रित होकर पोल में घुसी…भीषण हादसे में दो की मौत; चार घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
घायल – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-जयपुर हाईवे पर मंडी गुड़ के समीप महाकुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार के कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया है कि स्कॉर्पियो पहले गाय से टकराई। इसके बाद हाईवे किनारे लगे पोल में जा घुसी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्कॉर्पियो सवार घायल लोगों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
Trending Videos
बताया गया है कि राजस्थान के जालौर के रहने वाले लोग प्रयागराज से कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे थे। फतेहपुर सीकरी में मंडी गुड़ के समीप उनकी कार के सामने अचानक से गाय आ गई। चालक ने गाय को खूब बचाने का प्रयास किया। इसके बाद भी कार गाय से टकराते हुए अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे लगे पोल में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ही पोल टूट गए और स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो कार में फंसे ओकाराम पुत्र राजाराम, बाबूलाल पुत्र ओका, दिनेश पुत्र पक्का राम, विजय राज पुत्र राजा, ओटाराम पुत्र पक्का, हनुमाना राम पुत्र नैना निवासी गण जालोर राजस्थान को बमुश्किल बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां से ओटाराम और हनुमान की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन दोनों की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।