संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:42 PM IST
{“_id”:”66e83cd46b74a9961e08b41d”,”slug”:”car-decorator-and-his-brother-attacked-with-scissors-in-old-dispute-lucknow-news-c-13-knp1002-876062-2024-09-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: पुराने विवाद में कार डेकोरेटर व उसके भाई पर कैंची से किए वार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:42 PM IST

लखनऊ। हसनगंज में पुराने विवाद में तीन सगे भाइयों ने कार डेकोरेटर व उसके भाई पर कैंची से वार कर दिए। दोस्तों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी तीन सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मनकामेश्वर मंदिर के पास रहने वाले सुमित कश्यप कार डेकोरेटर का काम करते हैं। उनका दीपक व उसके भाई हिमांशु और राहुल से पुराना विवाद है, जो नाव चलाते हैं। सुमित के दोस्त शिवम के मुताबिक रविवार रात वह, सुमित, उनका छोटा भाई गोलू और राहुल झूलेलाल वाटिका में गणपति विसर्जन में गए थे। यहां दीपक व उसके भाइयों की सुमित से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने कैंची से सुमित के सीने व पीठ पर कई वार कर दिए। चीख पुकार सुनकर बचाव करने गए उनके भाई गोलू पर भी कैंची से हमला कर दिया और भाग निकले।