संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 16 Dec 2024 09:31 PM IST

loader

Car laden with 12 tons of garlic missing, driver absconding



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

बेवर (मैनपुरी)। गोरखपुर से चेन्नई के लिए 12 टन लहसुन लादकर निकली लोडर गाड़ी गायब हो गई है। चालक के घर ताला लटका हुआ है और वह फरार है। पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने बेवर थाने में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।

श्याम ट्रांसपोर्ट सजनवा, गोरखपुर के ट्रांसपोर्टर चंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि बीती 7 दिसंबर को उन्होंने गोरखपुर से डीसीएम गाड़ी में 12 टन लहसुन लादकर चेन्नई के लिए भेजा था। गाड़ी चेन्नई नहीं पहुंची। जानकारी करने पर पता चला कि 10 दिसंबर को गाड़ी बेवर थाना क्षेत्र के तारावादेव टोल प्लाजा से होकर निकली है। उसके बाद से ही चालक समेत गाड़ी लापता है। लहसुन की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये है। गाड़ी पर चालक गौरव यादव निवासी जिलही था। उसके पिता के नाम से गाड़ी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। वहीं, चालक के घर ताला लटका हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *