{“_id”:”67143f580c7485389f0a7574″,”slug”:”car-of-youth-returning-after-darshan-overturned-one-dead-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-416897-2024-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: दर्शन करके लौट रहे युवकों की कार पलटी, एक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दतिया में पीतांबरा मां के दर्शन करके लौट रहे युवकों की कार दतिया-भांडेर रोड पर बसवाह गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी पांच घायल हो गए। इनको अस्पताल ले जाया गया। यहां एक युवक की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक होने पर उनको ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
चिरगांव निवासी राजू विश्वकर्मा (42) पुत्र वृदांवन अपने दोस्त शरद प्रताप, रिंकू समेत चार दोस्तों के साथ शनिवार सुबह दतिया में पीतांबरा मां के दर्शन को गया था। दर्शन करके सभी कार से लौट रहे थे। कार शरद चला रहा था। जैसे ही वह लोग भांडेर रोड पर बसवाह गांव के पास पहुंचे अचानक एक वाहन सामने आ गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढ़े में जाकर पलट गई। हादसे से वहां चीख-पुकार मच गई। घायलों को कार से बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल ले जाने पर राजू को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी चारों घायल हैं। राजू खेती किसानी करता था। मौत के बाद घर में भी कोहराम मचा है। दूरसडा थाना प्रभारी सविता शर्मा के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
