Car overturns on expressway after tyre burst



इटावा। लखनऊ-आगरा एक्ससप्रेस-वे पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार कार समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। अनुराग कुमार निवासी व थाना मेहदावल संत कबीरनगर कार से दिल्ली दोस्तों के साथ घूमने जा रहे थे। उसके साथ ऋषभ यादव व कुलदीप शुक्ला साथ में थे। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे उनकी कार किलोमीटर 119 पर जब उनकी कार का पिछला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़कर जाली तोड़ती हुई ओवरटेक लाइन पर पलट गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही है कि कार के तीनों सवार बाल-बाल बच गए। सूचना पर यूपीडा के अधिकारियों ने मौके पर पर्याप्त सेफ्टी लगाकर राहत कार्य कराया गया कार को क्रेन से यातायात बहाल कराया।


Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *